... और प्लेटफार्म पर फैलने लगा ‘संघमित्रा’ का पानी

 - बैग बचाते भागने लगे रेल यात्री

एक तरफ जहां नागपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद जारी है, वहीं दूसरी ओर यहां पर प्रशासन की अनदेखी की वजह से रेल यात्रियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार को संघमित्रा एक्सप्रेस में लगी पाइप से निकलने वाला पानी सीधे प्लेटफार्म पर फैलने लगा और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने पर ध्यान देने की बजाय अपने लगेज, बैग को भीगने से बचाते हुए भागमभाग करना पड़ा.



बुधवार को नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर संघमित्रा एक्सप्रेस सुबह करीब 10 बजे पहुंची. पहले ही एक घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री जद्दोजहद करने लगे. इसी बीच अचानक ट्रेन के डिब्बों से पानी पटरियों पर छोड़ा जाने लगा. लेकिन एक पाइप से निकलती पानी की धार सीधे प्लेटफार्म नंबर-1 पर फैलने लगी. इस पानी की वजह से कुछ समय के लिए यात्रियों को भागमभाग करते देखा गया. पहले से लेट पहुंची ट्रेन में चढ़ने पर ध्यान देने की बजाय यात्रियों को अपने बैग और लगेज को बचाने की ओर ज्यादा ध्यान देना पड़ा.




समस्या नई नहीं है

उधर यात्रियों का कहना है कि नागपुर रेलवे स्टेशन पर इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है. ट्रेनों के डिब्बों से निकलने वाला पानी सीधे प्लेटफार्म पर फैलने लगता है. इसके बाद यात्रियों को अपने बैग भीगने से बचाने के लिए कवायद करनी पड़ती है. समस्या के बारे में सभी को पता है लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है. आज रेलवे स्टेशन पर सबकुछ महंगा कर दिया गया है, लेकिन सेवाएं देने के नाम पर अब भी प्रशासन लापरवाही बरतता नजर आता है.

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog