Posts

Showing posts with the label political

कैसे कहूं मैं... नेता तुम्हीं हो कल के

Image
‘इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के...’  कवि शकील बदायुनी का लिखा ये गीत मैंने अपने बचपन में बहुत सुना है. शायद इसी लिए मेरे जेहन में यह बात पक्की बैठ सी गई है कि इंसाफ की डगर पर चलने वाले बच्चे, कल नेता बनते है. और यह बात अगर सच है तो बच्चों को कल के नेता बनने की सलाह देने वाले शकील बदायुनी यह मानकर चल रहे है कि नेता यानी लीडर ही इस समाज को दिशा देते है. अगर इस बात पर गौर करे तो क्या आज के हमारे नेता सही मायने में ऐसे है? क्या इन नेताओं जैसा बनने के लिए हम अपने बच्चों को इस तरह का कोई गीत सुनाने की भी सोचेंगे?  यह बात आज इसलिए दिमाग में आई है क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता विजय वडेट्टीवार की एक तस्वीर मुझे सोशल मीडिया पर दिखाई दी. तस्वीर कांग्रेस की बाईक रैली की है. जिसमें विजय वडेट्टीवार अगुवाई करते हुए बाईक चला रहे है. मजे की बात यह है कि वडेट्टीवार ने हेलमेट नहीं पहना है. जबकि बाईक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है. मतलब नेताजी के लिए बाईक रैली निकालकर स्टाइल मारना जितना जरूरी है, उतना ...

ये इंडियन पोलिटिकल लीग (आईपीएल) है साहब...

Image
by फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर. इस रविवार, 2 जुलाई को महाराष्ट्र में बड़ा सियासी भूकंप देखने को मिला. जहां राकांपा नेता अजित पवार ने शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली. यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह अजित पवार की बड़ी प्लानिंग का हिस्सा था. बीते कई दिनों से अजित पवार समेत एनसीपी विधायकों का एक बड़ा धड़ा शरद पवार से नाराज चल रहा था. इसके चलते महाराष्ट्र की सियासत में सुपर संडे के दिन अजित ने विधायकों की अपने घर पर बैठक बुलाई थी. इसके बाद 53 में से 30 विधायकों का बड़ा समर्थन रखने वाले अजित पवार राजभवन पहुंच गए. इसके साथ ही सीएम शिंदे और डीसीएम देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन पहुंचे और फिर 9 मंत्रियों समेत अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली.  इससे पहले महाराष्ट्र में उध्वव ठाकरे की पार्टी शिवसेना में बड़ी फुट पड़ी थी और एकनाथ शिंदे अपने 40 विधायकों को लेकर सीधे भाजपा से मिले थे. देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया और एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बन गए थे. लेकिन अब महाराष्ट्र के नागरिकों को एक और नया गठबंधन देखने...

...तो नोबॉल पर आऊट हुए उद्धव ठाकरे

Image
लाख टके की बात : फहीम खान महाराष्ट्र की सत्ता एकनाथ शिंदे के पास ही रहेगी या उद्धव ठाकरे के पास लौटेगी, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (11 मई) को ये विवाद आखिरकार निपटा दिया. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ वाली 5 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुना दिया कि शिंदे ही महाराष्ट्र के सीएम बने रहेंगे. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा न देते, तो उनकी सरकार को बहाल कर सकते थे. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 5 बड़े सवालों के जवाब दिए, इसमें से 4 पॉइंट उद्धव ठाकरे के पक्ष में हैं, बावजूद इसके शिंदे ही सीएम बने रहेंगे. इसके बाद से सोशल मीडिया में एक मैसेज खूब वायरल हुआ, जिसका अर्थ सिर्फ इतना ही निकलता है कि ‘पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे असल में नोबॉल पर आऊट हुए’.  ये है वह मैसेज जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है... ‘‘शिंदे ने ठाकरे को नोबॉल फेंकी. फडणवीस ने अंपायर से अपील की.  अंपायर कोश्यारी ने गलत फैसला दिया और ठाकरे को आउट दे दिया और इस तरह नो बॉल पर ठाकरे का विकेट ले लिया.  लेकिन तीसरे अंपायर का फैसला आने तक ठाकरे मैदान छोड़कर मातोश्री चले गए. "तो अब उन्हें ...