Posts

Showing posts with the label #NagpurRains #SmartCityReality #NagpurMunicipalFail #MonsoonMess #NagNadiPollution #FloodedNagpur #CitizensDeserveBetter #faheemkhan #lakhtakekibat

लाख टके की बात : दावे शतप्रतिशत, असर शून्य क्यों?

Image
– फहीम खान नागपुर में मानसून की पहली झमाझम बारिश बुधवार की रात को हो चुकी है और हमेशा की तरह इस बार भी मनपा प्रशासन के दावों की असलियत खुलकर सामने आ गई है. पहली ही बारिश ने मनपा की सारी तैयारियों की पोल खोल दी है. हर साल की तरह इस बार भी मनपा प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि मानसून पूर्व की सारी तैयारियां पूरी हैं. नदियों की सफाई को लेकर तो बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में बाकायदा हलफनामा तक दाखिल कर दिया गया. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है, और इसका सबसे बड़ा प्रमाण खुद बुधवार की बारिश बन गई. लोकमत समूह के फोटो जर्नलिस्ट द्वारा खींची गई तस्वीरें यह साबित करने के लिए काफी हैं कि नाग नदी, पीली नदी, पोहरा नदी जैसी जलवाहिनियां मनपा के दावों के बावजूद अब भी गंदगी, मलबे और बदबू से भरी पड़ी हैं. यदि सफाई हुई होती, तो बारिश का पानी कहीं पर भी रुकता नहीं, बहता रहता. इधर शहर की सड़कों का भी बुरा हाल है. मानसून पूर्व की हड़बड़ी में कई जगहों पर सीमेंट सड़कें बिछाई जा रही हैं, मानो समय कम पड़ गया हो. नतीजा, हर गली, हर चौराहा खुदा पड़ा है. न यातायात का मार्ग बचा, न पैदल चलने की सुविधा. खुद...