Posts

Showing posts with the label singapore

ज्वेल चांगी एयरपोर्ट – एक हवाईअड्डा या स्वर्ग का प्रवेशद्वार?

Image
- फहीम खान fahim234162@gmail.com 2024 में सिंगापुर की मेरी यात्रा का सबसे यादगार हिस्सा कुछ और नहीं, बल्कि वहां का ज्वेल चांगी एयरपोर्ट रहा। आपने अक्सर सुना होगा कि एयरपोर्ट केवल उड़ान पकड़ने की जगह होता है – भीड़, हड़बड़ी और लंबी कतारें। लेकिन सिंगापुर ने इस परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया है। जैसे ही मेरी फ्लाइट चांगी एयरपोर्ट पर उतरी और मैं टर्मिनल 1 के आगमन हॉल से बाहर निकला, सामने जो नज़ारा था, उसने मुझे चौंका दिया – एक कांच और स्टील से बना भव्य गुंबद, जिसके अंदर हरियाली से भरा एक स्वप्नलोक जैसा दृश्य। ज्वेल में कदम रखते ही ऐसा लगा जैसे किसी दूसरी दुनिया में प्रवेश कर गया हूं। आसमान छूती हरियाली, बीचोंबीच गिरता हुआ विशाल झरना – "एचएसबीसी रेन वोरटेक्स", जो दुनिया का सबसे ऊंचा इंडोर वॉटरफॉल है – और उसके चारों ओर बना फॉरेस्ट वैली, जहां पेड़ों और पौधों की खुशबू से मन ताजगी से भर गया। मैंने सबसे पहले वहां का इंटरेक्टिव नक्शा उठाया और घूमना शुरू किया। ऊपर की मंजिलों पर पहुंचा, तो वहां तरह-तरह की दुकानों की कतारें थीं – स्थानीय ब्रांड से लेकर इंटरनेशनल डिज़ाइनर स्टोर्स तक।...

सिंगापुर में पैदल चलने वालों का होता है इतना सम्मान, दिल जीत लिया इस खासियत ने

Image
by फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर.  अपने अनुशासन और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए दुनियाभर में जाना जाने वाला सिंगापुर एक ओर बात के लिए विख्यात है. सिंगापुर की सड़कों को पार करते समय पैदल चलने वालों को इतना ज्यादा सम्मान दिया जाता है कि उनके एक इशारे पर वाहन तत्काल रूक जाते है. जी हां, सिंगापुर के चौराहों पर कहीं पर भी आपको कोई यातायात पुलिस कर्मी नजर नहीं आता है. लेकिन ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम की वजह से यातायात सुचारू होता रहता है.  हाल में लोकमत मीडिया समूह की ओर से सिंगापुर में लोकमत इकॉनॉमिकल कंवेंशन का आयोजन किया गया था. इस उपलक्ष्य में सिंगापुर कुछ दिन गुजारने मिले. इस दौरान सिंगापुर की इस खासियत को करीब से देखने और समझने मिला. सिंगापुर की यातायात व्यवस्था ने मुझे भारत के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को और बेहतर तरीके से अंमल में लाने की आईडिया दे दी. असल में इस तरह का ट्रैफिक सिस्टम हर उस महानगर में होना जरूरी है जिसे हम ‘स्मार्ट सिटी’ कहते है. स्मार्ट सिटी में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम का होना वहां के नागरिकों के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा सकता है.  सिंगापुर में सभी सिग्नल...