Posts

Showing posts with the label flyover

फ्लाईओवर के उद्घाटन की इतनी जल्दबाजी क्यों

Image
फ्लाईओवर के उद्घाटन की इतनी जल्दबाजी क्यों नागपुर महाराष्ट्र की उपराजधानी का शहर है। यहाँ पर वैसे तो अक्सर किसी न किसी मामले की जल्दबाजी दिखाई दे जाती है। शहर के वाहन चालकों को इतनी जल्दबाजी है कि सिग्नल का वेट करना किसी को जरूरी नही लगता। ऐसी ही जल्दबाजी हाल के दिनों में सदर के नए फ्लाईओवर को शुरू करने को लेकर नजर आई। अब देखिए ये फ्लाईओवर इस इलाके के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, इसे हम क्या कोई भी नकार नहीं सकता। लेकिन महत्वपूर्ण है इसलिए इसे लेकर ऐसी राजनीति हुई कि इससे आम लोग परेशान हुए। 10 जनवरी को इस फ्लाईओवर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया। इस समय राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। माना ये जा रहा था कि जैसे ही लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा लोग अपने वाहन इस फ्लाईओवर पर से सरपट दौड़ाने लगेंगे। लेकिन साहब ऐसा कुछ हुआ नहीं। बल्कि अगले दिन भी मानकापुर की और जाने वाले लोगो को सुरक्षा रक्षको ने रोका और बताया कि अभी ये मार्ग बंद है। ऐसे में सैकड़ो लोगो को उल्टे पांव लौटना पड़ा। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या लोकार्पण की इतनी जल्दब...