Posts

Showing posts with the label indian airforce

मिग-21 : 2400 घंटे की उड़ान उम्र वाले जहाज ने भरी 4000 घंटों की उड़ान

Image
अलविदा ‘टाइगर’ : पार्ट-2 - वायुसेना के इंजीनियरों का कमाल, 20- 22 साल से बढ़ा दी विमान की उम्र रशिया ने जिस मिग-21 लड़ाकू विमान को 2400 घंटों की उड़ान या 40 साल उम्र बताकर भारत को बेचा था, उसी विमान की कार्यक्षमता को समय-समय पर बढ़ाकर भारतीय वायुसेना के इंजीनियरों ने करीबन 4000 घंटों की उड़ान भरी और इस विमान की उम्र 20-22 साल से बढ़ा दी. ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया में भारत की ही एकमात्र वायुसेना और उसके इंजीनियर हैं. यह कहना है भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी एयर मार्शल हरीश मसंद का. वे लोकमत समाचार से मिग-21 की विदाई के अवसर पर बात कर रहे थे. उनका कहना है कि यदि भारतीय चाहें तो क्या कुछ कर गुजर सकते हैं, इसका प्रमाण ही मिग-21 विमान है. ऐसा इसलिए कि हमने मिग-21 को जब खरीदा तो धीरे-धीरे हमें उसमें कुछ कमिया नजर आईं. जैसे उसमें गन नहीं थी, अकेली मिसाइल थी. भारतीय वायुसेना के इंजीनियरों की तारीफ होनी चाहिए कि उसमें गोंडोला गन लगाई गई. भारत ने मिग-21 का जिस तरीके से इस्तेमाल किया है, वह कहीं पर भी रशिया द्वारा बनाए गए विमान के हिसाब से नहीं था. हमने काफी हद तक आगे बढ़कर इसका अल...

मिग-21 को काॅफिन कहकर नाइंसाफी की गई

Image
- वीर चक्र से सम्मानित एयर मार्शल हरीश मसंद से लोकमत समाचार की बातचीत अलविदा ‘टाइगर’ : पार्ट-1 मिग -21 जैसा लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में हमेशा होना चाहिए. इस विमान ने वायुसेना के जांबाज फाइटर पायलटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों को धूल चटाई है. लेकिन बावजूद इसके मिग-21 को काॅफिन कहा गया. यह असल में इस विमान के साथ नाइंसाफी ही थी. जो ऐसा कहते थे उन्होंने कभी इसकी खूबियों को जानने की कोशिश नहीं की, और न ही उन्होंने कभी दूसरे विमानों के साथ तुलना में आंकड़े ही पेश किए. यह कहना है वीर चक्र से सम्मानित भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी एयर मार्शल हरीश मसंद का. एयर मार्शल मसंद ने कहा कि वे 67 कमिशन्ड अफसर हैं. उन्होंने वैसे तो जरा देरी से ही भारतीय वायुसेना के पहले सुपर सोनिक विमान मिग-21 को उड़ाना शुरू किया था लेकिन अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने लगातार पांच साल में करीबन 1003 घंटे की मिग-21 की उड़ान का अनुभव जरूर लिया है. भारतीय वायुसेना के अन्य लड़ाकू विमानों को भी उड़ाने का उन्हें अनुभव रहा, लेकिन उनका मानना है कि आसमान में जिस जाबांजी के साथ यह विमान अपने टार...

लोकसभा चुनावों में भारतीय वायुसेना ने निभाई अहम भूमिका

Image
- वायुसेना के विमानों ने 1000 घंटे से अधिक की उड़ान भरी  - चुनाव प्रक्रिया में कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे वायुसैनिक  भारतीय वायु सेना के परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े युद्ध और शांतिकाल में अक्सर किसी न किसी कार्य में जुटे हुए नजर आते हैं. वायु रखरखाव, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लड़ाकू सैनिकों की एयरलिफ्ट द्वारा हमारे सैनिकों के रखरखाव की शांतिकालीन भूमिका के अलावा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनेक कार्य भी वायुसेना के माध्यम से किए जाते हैं, हम सभी इससे भलीभांति परिचित है.  लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि भारतीय वायुसेना विशेष रूप से नागरिक सहायता में सबसे आगे रही है. हाल के आम चुनाव-2024 के दौरान, पिछले कुछ महीनों में मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वैरिएंट), हल्के उपयोगी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों (एएलएच) ध्रुव द्वारा पर्याप्त उड़ान कार्य किए गए हैं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान वायुसेना बेडे के यह हवाईयान बेहद मददगार साबित हुए है.  ईवीएम की एयरलिफ्टिंग भारतीय वायुसेना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम...

नागपुर एयर फेस्ट : वायुवीरों ने दिल जीत लिया

Image
- फहीम खान, नागपुर  पिछले तीन दिनों से शहर के आसमान पर अपनी जांबाजी का परचम लहराने वाले भारतीय वायुसेना के वीर जवान शनिवार को एयर शो के दौरान नागपुरवासियों का दिल जीतकर लौट गए. इन तीन दिनों में प्रतिदिन 2 घंटे के करतबों के हिसाब से कुल 6 घंटों के करतब दिखाकर सूर्यकिरण सहित सभी वायुवीर नागपुर वासियों के दिलों दीमाग पर छा गए है.  इस बार सूर्यकिरण टीम पूरे एयर शो में विशेष आकर्षण रही. इसमें भी 9 हॉक विमानों की अगुवाई करने वाले कैप्टन भल्ला का अचानक अपनी टीम का बीच राह में ही साथ छोडकर गायब हो जाना और फिर अचानक दर्शकों के पीछे से तेज रफ्तार और आसमान को चिरती आवाज के साथ ‘शरारती मुड़’ में दर्शन देना, नागपुर के दर्शकों को कुछ ज्यादा ही भा गया. ‘भल्ला साहब, हम तो वाकई में आपकी इन अदाओं और जाबांजी के कायल हो गए है,’ यह बात एयर शो देखने वाला हर शख्स कहने लगा है.  इस पूरे एयर शो का एक ओर आकर्षण रहीं फ्लाईंग ऑफिसर रिद्धिमा गुरूंग. इस युवा वायुवीर की छोटी कद काठी और उतनी ही बुलंद आवाज. सूर्यकिरण टीमों के साहसिक करतबों के दौरान की जाने वाली कॉमेंट्री में उसकी आवाज का चढ़उतार और सबसे ज...