लोकसभा चुनावों में भारतीय वायुसेना ने निभाई अहम भूमिका

- वायुसेना के विमानों ने 1000 घंटे से अधिक की उड़ान भरी 
- चुनाव प्रक्रिया में कंधे से कंधा मिलाकर काम करते रहे वायुसैनिक 



भारतीय वायु सेना के परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े युद्ध और शांतिकाल में अक्सर किसी न किसी कार्य में जुटे हुए नजर आते हैं. वायु रखरखाव, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय अभ्यासों के दौरान लड़ाकू सैनिकों की एयरलिफ्ट द्वारा हमारे सैनिकों के रखरखाव की शांतिकालीन भूमिका के अलावा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनेक कार्य भी वायुसेना के माध्यम से किए जाते हैं, हम सभी इससे भलीभांति परिचित है. 



लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि भारतीय वायुसेना विशेष रूप से नागरिक सहायता में सबसे आगे रही है. हाल के आम चुनाव-2024 के दौरान, पिछले कुछ महीनों में मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टरों (एमआई-17 वैरिएंट), हल्के उपयोगी हेलीकॉप्टरों (चेतक) और स्वदेशी रूप से निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों (एएलएच) ध्रुव द्वारा पर्याप्त उड़ान कार्य किए गए हैं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान वायुसेना बेडे के यह हवाईयान बेहद मददगार साबित हुए है. 

ईवीएम की एयरलिफ्टिंग

भारतीय वायुसेना इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की एयरलिफ्टिंग करने और भारत निर्वाचन आयोग के कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात करने के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय रूप से शामिल रही है, जैसा इसने पिछले आम चुनाव/विधानसभा चुनावों के दौरान किया था. सुदूर और नक्सल प्रभावित इलाकों में वायुसेना के ही माध्यम से चुनाव कर्मी अपने राष्ट्रीय कार्यों को अंजाम दे सके है. आम चुनाव 2024 के दौरान, भारतीय वायुसेना ने देश के दूरदराज के उन क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां सड़क मार्ग से आवाजाही एक सुरक्षा के लिए चिंता बनी हुई थी. यह काम समयबद्ध था क्योंकि मतदान अधिकारियों को चुनाव की तारीख से दो दिन पहले ही प्रत्येक दूरस्थ मतदान केंद्र पर तैनात किया जाना था और मतदान के बाद उन्हें वापस भी लाना था. 



भारतीय वायुसेना ने आम चुनाव-2024 के सात चरणों में से पांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसने 1750 से अधिक प्रयासों में 1000 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है. इस कठिन कार्य को सुरक्षा, मौसम, सड़क संपर्क आदि को ध्यान में रखते हुए परिसंपत्तियों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए नोडल अधिकारियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों के निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्तों (सीईसी.) के साथ गहन तालमेल से पूरा किया गया था. भारतीय सेना (आईए.) और बीएसएफ की हेलीकॉप्टर परिसंपत्तियों को भी आम चुनाव-2024 के सहज संचालन की समग्र योजना में शामिल किया गया था.


@फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर. 

fahim234162@gmail.com

Twitter- @FaheemLokmat

Facebook- https://www.facebook.com/fahimkhan7786

Instagram- https://www.instagram.com/fahimkhan_gad/?hl=en

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog