ये इंडियन पोलिटिकल लीग (आईपीएल) है साहब...


by फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर.

इस रविवार, 2 जुलाई को महाराष्ट्र में बड़ा सियासी भूकंप देखने को मिला. जहां राकांपा नेता अजित पवार ने शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली. यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह अजित पवार की बड़ी प्लानिंग का हिस्सा था. बीते कई दिनों से अजित पवार समेत एनसीपी विधायकों का एक बड़ा धड़ा शरद पवार से नाराज चल रहा था. इसके चलते महाराष्ट्र की सियासत में सुपर संडे के दिन अजित ने विधायकों की अपने घर पर बैठक बुलाई थी. इसके बाद 53 में से 30 विधायकों का बड़ा समर्थन रखने वाले अजित पवार राजभवन पहुंच गए. इसके साथ ही सीएम शिंदे और डीसीएम देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन पहुंचे और फिर 9 मंत्रियों समेत अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली. 

इससे पहले महाराष्ट्र में उध्वव ठाकरे की पार्टी शिवसेना में बड़ी फुट पड़ी थी और एकनाथ शिंदे अपने 40 विधायकों को लेकर सीधे भाजपा से मिले थे. देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया और एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बन गए थे. लेकिन अब महाराष्ट्र के नागरिकों को एक और नया गठबंधन देखने मिल रहा है. इस बार शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री है और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार उप मुख्यमंत्री है. राज्य के मतदाता यह समझ नहीं पा रहे है कि ये गठबंधन क्या कहलाता है? 



वैसे ये पहली बार तो हो नहीं रहा है. क्योंकि शिवसेना के नेता उद्वव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे तो उनके साथ कांग्रेस और राकांपा भी गठबंधन में रह चुकी है. लेकिन वह सबकुछ उजागरी से हुआ था. गठबंधन साथ आकर बनाया गया था. इस बार पहले शिवसेना टूटी और दूसरी बार राकांपा में फूट पड़ गई. कुछ लोग तो इसे आईपीएल कहने लगे है. आईपीएल यानी इंडियन पोलिटिकल लीग. लोगों का कहना है कि जैसे क्रिकेट में आईपीएल फॉरमैट की वजह से अलग -अलग देशों के क्रिकेटर एकसाथ एक ही टीम में खेल पाते है. ऐसा ही अब राजनीति में भी होने लगा है. अलग -अलग पार्टियों के विधायक एकजुट होकर सरकार- सरकार खेल रहे हैं. इसमें किसी को हर्ज भी नहीं होना चाहिए. कुछ लोग अब दबी आवाज में यह भी कह रहे है कि आईपीएल की तरह ही यहां भी करोड़ों का मामला है. खैर लोग तो कुछ भी कहते रहते है. राजनीति का यह फॉरमैट भी देख ही लिया जाए. 

@फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर. 

fahim234162@gmail.com

Twitter- @FaheemLokmat

Facebook- https://www.facebook.com/fahimkhan7786

Instagram- https://www.instagram.com/fahimkhan_gad/?hl=en 

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog