टीवी मीडिया में कहीं एआई एंकर की बाढ़ न आ जाए...

by फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र है. जिसका हमारी दुनिया पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है.  एआई का उपयोग पहले से ही विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों में किया जा रहा है. मसलन सेल्फ-ड्राइविंग कारों से लेकर चिकित्सा निदान तक. जैसे-जैसे एआई का विकास जारी है, इसका हमारे जीवन पर और भी अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जाने लगी है. 

एआई के सबसे आशाजनक इस्तेमालों में से एक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में है. एआई का उपयोग बीमारियों का निदान करने, नए उपचार विकसित करने और मरीजों की देखभाल में सुधार करने के लिए किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, एआई-संचालित सिस्टम मानव डॉक्टरों की तुलना में चिकित्सा छवियों का अधिक सटीक विश्लेषण कर सकते हैं. इससे तेजी से और अधिक सटीक निदान हो सकेगा. जिससे मरीज की जान भी बचाई जा सकती है. 

News Anchor SANA

इसी बीच भारत में भी एआई तकनीक का इस्तेमाल करने का चलन तेजी से बढ़ता नजर आने लगा है. खासकर मीडिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है. जिसके बाद से लगने लगा है कि कहीं टीवी मीडिया में एआई एंकर की बाढ़ न आ जाए. हाल के दिनों में इंडिया टुडे और आज तक में एक नई एंकर आ गई हैं. दरअसल इंडिया टुडे ने देश की पहली  एआई बेस्ड एंकर को पेश किया है. इनका नाम है सना (SANA). सना आपके सवालों के जवाब भी देती है. वो भी आसान भाषा में. पिछले कुछ समय से वह स्क्रीन पर नजर भी आ रही है. ये सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ‘टेक्स्ट टू स्पीच’ फीचर की देन है. 

News Anchor Zhang Zhow

वैसे तो टेक्स्ट को स्पीच में बदलना कोई नई बात नहीं है. हमारे स्मार्टफोन में मौजूद असिस्टेंट जैसे गूगल भी ऐसा कर सकता है. लेकिन वो सिर्फ स्क्रिप्ट तक सीमित था. इसमें असल बदलाव आया नवंबर 2018 में, जब चीन ने दुनिया के सामने पहला एआई न्यूज एंकर पेश किया. चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘Xinhua’ ने चाइना वर्ल्ड इंटरनेट कॉन्फ्रेंस में उनके असल न्यूज एंकर Zhang Zhow के नाम से बॉट एंकर को दुनिया को दिखाया था. हालांकि, तब इसको कोई खास तवज्जो नहीं मिली. लेकिन अब चुंकि एआई को लेकर दुनिया भर में चर्चा होने लगी है तो इस बार सना के भी खूब चर्चे होने लगे है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भले ही 1960 के दशक से अस्तित्व में है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से हर कोई इसमें दिलचस्पी ले रहा है. ऐसे में मीडिया इंडस्ट्री कैसे पीछे रहेगी भला. 

News Anchor LISA

भारत में एआई एंकर सना से शुरूआत होते ही अब ओडिशा के प्राइवेट न्यूज़ चैनल ओटीवी ने 9 जुलाई को अपनी एआई एंकर लिसा (Lisa) को लॉन्च किया. ये एंकर असल में एक कम्प्यूटर से जनरेट की गई मॉडल है, जिसे ओडिशा की ट्रेडिशनल हैंडलूम साड़ी पहनाकर तैयार किया गया है. लिसा ओडिया और अंग्रेजी में न्यूज़ एंकरिंग कर सकती है. हालांकि ओटीवी नेटवर्क के मुताबिक, लिसा कई और भाषाएं बोल सकती है, लेकिन अभी उसका फोकस ओडिया और इंग्लिश न्यूज़ ऑपरेशंस पर रहेगा.  नेटवर्क का कहना है कि लिसा का इंट्रोडक्शन ओडिशा टीवी जर्नलिज्म के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. आने वाले दिनों में लिसा की ओडिया और ज्यादा बेहतर हो, इस दिशा में कोशिशें भी जारी है. 

© फहीम खान, नागपुर

fahim234162@gmail.com

Twitter- @FaheemLokmat

Facebook- https://www.facebook.com/fahimkhan7786

Instagram- https://www.instagram.com/fahimkhan_gad/?hl=en

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog