मोस्ट वांटेड नक्सली संदीप : पहला नक्सली जिस पर ईडी ने लिया एक्शन

- पत्नी थी टीचर तो विदेश में बच्चे, हथियार लेकर घोड़े से चलता था संदीप


झारखंड-बिहार सहित 5 राज्यों में आतंक का पर्याय माओवादी कमांडर संदीप यादव नक्सलियों के बीच ‘बड़े साहब’ के नाम से भी जाना जाता था। साल 2000 के बाद लोगों को डराने के लिए संदीप के नाम का इस्तेमाल किया जाता था। स्थानीय लोगों की माने तो ‘बड़े साहब’ के नाम से पहचाने जाने वाले संदीप ने एक घुड़सवार दस्ता तैयार किया था। घोड़े पर बैठकर वह एके-47 लेकर फिल्मी स्टाइल में चला करता था।


करीब दो दशकों तक अपने आतंक की बदौलत टॉप माओवादी कमांडर रहे संदीप यादव उर्फ विजय ने अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित की। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के इस कमांडर के खिलाफ साल 2018 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी। भारत में किसी बड़े नक्सली नेता के खिलाफ ईडी की ये पहली कार्रवाई मानी जाती है।


झारखंड के पलामू सहित सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इसका वर्चस्व रहा था। संदीप को नजदीक से जानने वाले खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आतंक के मचाने के साथ संदीप खास तौर पर एक खास बिरादारी के शादी-ब्याह या गम के मौके पर जरूर शामिल होता था। इसके कहीं भी जाने से पहले उसके अंगरक्षकों का दल बकायदा पूरे क्षेत्र की रेकी करता था। इसके बाद ही वो गांव के अंदर जाता था।


संदीप नामक इस माओवादी नेता के आसपास सुरक्षा का आलम यह था कि पुलिस को इसकी एक तस्वीर बहुत मुश्किल से मिल सकी थी। बहुत पुरानी तस्वीर के आधार पर ही लंबे समय से इसकी तलाश हो रही थी। माओवादी नेता की पहचान के लिए नई तस्वीर तक सुरक्षा एजेंसियों के पास मौजूद नहीं थी।


बताया जाता है कि इसकी पत्नी गया जिले के बांके बाजार में शिक्षिका है। इसी से प्रेरित होकर इसके दोनों बेटे अमेरिका और विदेश के अन्य दूसरे शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं। सुरक्षा बलों पर हमले के कई मामलों में संदीप यादव वांटेड रहा है। झारखंड पुलिस की वांटेड सूची में यह आठवें नंबर पर था। इस पर 25 लाख का इनाम घोषित था। इसके पिता का नाम रामदेव यादव है। यह ग्राम लुटवाटोला बाबुरामडीह थाना इमामगंज जिला गया (बिहार) का मूल निवासी था।


- फहीम खान, नागपुर 

@फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर. 

fahim234162@gmail.com

Twitter- @FaheemLokmat

Facebook- https://www.facebook.com/fahimkhan7786

Instagram- https://www.instagram.com/fahimkhan_gad/?hl=en

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog