भारतीय सेना के लिए नागपुर में शुरू हुई अग्निवीरो की भर्ती

- 3 अगस्त 2022 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन 

- 17 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 होगी सेना में भर्ती 


फहीम खान, नागपुर 

भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना अग्निपथ के तहत नागपुर क्षेत्र में 10 जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. भारतीय सेना के लिए अग्निवीरो के चयन हेतु आरंभ की गई यह प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगी. इसके लिए भारतीय सेना ने 5 जुलाई 2022 से 3 अगस्त 2022 के बीच इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अवसर प्रदान किए हैं. 


अग्निपथ योजना के अंतर्गत नागपुर में भारतीय सेना के लिए जो भर्ती की जाएगी उसके लिए नागपुर, वर्धा, वाशिम, अमरावती, भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली,  चंद्रपुर, अकोला और यवतमाल जिले के उमेदवार आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास और अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी कैटेगरी आदि के लिए पद भरे जाएंगे. 


आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस नागपुर ने 5 जुलाई 2022 को इस संबंध में अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 5 जुलाई 2022 से 3 अगस्त 2022 तक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन करा सकेंगे. पंजीकृत उम्मीदवारों को भारतीय सेना द्वारा उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर 10 अगस्त 2022 से 20 अगस्त 2022 के बीच एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे. 


उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में निकाले गए पदों के लिए आवेदन करने की 5 जुलाई 2022 अंतिम तिथि रखी गई थी. इसे भी युवाओं का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 


क्या है अग्निपथ स्कीम :

भारतीय सेना में जवानों की भर्ती के लिए लागू किये गए नए अग्निवीर स्कीम के जरिये 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के वर्ग के युवाओं युवाओं को 4 साल की अवधि के लिए सशस्त्र सेनाओं में कमीशन पर भर्तीकिया जाएगा। दरअसल अग्निवीर स्कीम के नियमों के मुताबिक अब सेना में जितने जवानों की भर्ती होगी, उनमें से 75 प्रतिशत जवान चार साल की नौकरी के बाद रिटायर हो जाएंगे। वहीं 25 प्रतिशत जवानों कोआगे के लिए स्थायी कमीशन दिया जाएगा। हालांकि आर्मी ने सिर्फ़ वर्ष 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष की है। अगले साल से अधिकतम उम्र सीमा को वापस 21 वर्ष कर दिया जाएगा।


किन पदों पर होनी है भर्ती :

आधिकारिक जानकारी के अनुसार थलसेना में अग्निवीरों की भर्ती 6 अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी। जुलाई के महीने से सेना की अलग-अलग रिक्रूटमेंट संस्थाएं भर्तियों के लिए रिक्रूटमेंट रैलियों की तारीखजारी करना शुरू कर देंगे। थलसेना की सूची के तहत जिन 6 कैटेगरी में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी, उनमें ये पद शामिल हैं :

1. जनरल ड्यूटी

2. टेक्निकल

3. टेक्निकल (एविएशन, एम्युनेशन-एग्जामनर)

4. क्लर्क, स्टोरीकीपर-टेक्नीकल

5. ट्रेडसमैन (10वीं पास)

6.  ट्रैडसमैन (8वीं पास)

तीन चरणों में होगी भर्ती के लिए परीक्षा : 

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अग्निवीर की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 3 चरणों में आयोजित होगी। 

1. पहला फिजिकल टेस्ट

2. दूसरा मेडिकल टेस्ट

3. लिखित परीक्षा


ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए इच्छुक अग्निवीर इस लिंक का इस्तेमाल कर सकते है.  https://t.co/iRp1FAwzT4.


@फहीम खान, जर्नलिस्ट, नागपुर. 

fahim234162@gmail.com

Twitter- @FaheemLokmat

Facebook- https://www.facebook.com/fahimkhan7786

Instagram- https://www.instagram.com/fahimkhan_gad/?hl=en

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog