Posts

Showing posts from October, 2026

हॉलीवुड के पर्दे से आसमान तक: उड़ने वाली कार का सपना अब हकीकत के करीब!

Image
फहीम खान |  कभी हॉलीवुड की फिल्मों में उड़ती कार देखकर लगता था कि काश! ऐसा सच में हो पाता. कार हवा में उड़ रही है, कभी उल्टी होकर दौड़ रही है, तो कभी पलक झपकते ही रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ रही है. दर्शकों के लिए ये दृश्य किसी जादू से कम नहीं होते थे. लेकिन अब जरा सोचिए, अगर यही नजारा हकीकत में देखने को मिले तो! शायद आपके मुंह से भी निकलेगा, 'इस पीढ़ी ने अब तक क्या कुछ नहीं देख लिया, बस यही देखना बाकी था!' 16 अक्टूबर 2026 को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अपनी सेकेंड जनरेशन रोडस्टर को लेकर ऐसा ही रोमांचक प्रदर्शन दिखाया, जिसने उड़ने वाली कारों की कल्पना को फिर चर्चा में ला दिया. कंपनी के दावों के मुताबिक, कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर तेजी से ऊपर बढ़ी, उल्टी हुई और फिर हवा में उड़ते हुए पलटी. इसके बाद कार ने सुरक्षित लैंडिंग की. इसमें रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगाए गए हैं, जिनकी मदद से कार हवा में कलाबाजियां दिखा सकती है. कंपनी का यह भी दावा है कि कार महज 0.81 सेकेंड में 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके प्रोडक्शन की शुरुआत 2028 में होने की बात कही गई है....