No title

1.32 लाख वोटों से दूसरी मर्तबा जीते पंजाबराव देशमुख

प्रमुख प्रतिद्वंदी सहित सभी पांचों उम्मीदवारों की हुई थी जमानत जब्त

फहीम खान। अमरावती.
वर्ष 1951 में हुए लोकसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अगले वर्ष 1957 के चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी पंजाबराव श्यामराव देशमुख ने 1 लाख 32 हजार 950 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को परास्त किया. इस चुनाव में उन्हे 62.26 फीसदी यानी 1 लाख 59 हजार 874 वोट हासिल हुए थे. उल्लेखनीय बात यह रही कि इस चुनाव दौरान उनके साथ चुनावी मैदान में उतरे अन्य पांचों प्रत्याशियों की जमानत ही जब्त हो गई थी.
दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी म्हशानकर शंकर हरी को 26 हजार 924 वोट हासिल हुए थे. गडघे अन्ना परसराम ने 21 हजार 481, अदसर जनार्दन एकनाथ ने 19 हजार 936, सिंघई सुदर्शन गुलाबसिंग ने 18 हजार 241, पोतदार सिताराम त्र्यंबक ने 10 हजार 323 वोट हासिल किए थे. इस चुनाव में 2 लाख 56 हजार 779 वोट वैध करार दिए गए थे. 62.97 फीसदी वोट चुनाव दौरान पड़े थे.

लोकसभा चुनाव 1957
अमरावती क्षेत्र
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट (प्रतिशत)
  1. देशमुख पंजाबराव श्यामराव कांग्रेस 159874 (62.26)
  2. म्हशानकर शंकर हरी निर्दलीय 26924 (10.49)
  3. मडघे अन्ना परशराम पीएसपी 21481 (8.37)
  4. अदसर जनार्दन एकनाथ बीजेएस 19936 (7.76)
  5. सिंघई सुदर्शन गुलाबसिंग निर्दलीय 18241 (7.10)
  6. पोतदार सीताराम त्र्यंबक आरआरपी 10323 (4.02)

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog