शहर से बाहर जाने वालों से कह रहे वेलकम

फहीम खान, 8483879505
ांँीीे.‘ँंल्ल@’ङ्म‘ें३.ूङ्मे
पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर ‘स्मार्ट सिटी’ के तहत स्क्रीन लगाई जा रही है. ज्यादातर स्क्रीन लगाई जा चुकी है. कुछ जो रह गई है उसे भी जल्द ही लगा दिया जाएगा. लेकिन क्या आपने इन स्क्रीन को गौर से देखा है? मेट्रो एक्सप्रेस की टीम ने इन सभी स्क्रीन का मुआयना किया तो बड़ी ही दिलचस्प बात नजर आई. जिन स्क्रीन्स को शहर के एंट्री मार्गो पर लगाया गया है उन सभी स्क्रीन को गलत लेन पर लगा दिया गया है. जिसका नतीजा ये हो रहा है कि इन स्क्रीन पर दिखाए जा रहे मैसेजेस काम के साबित नहीं हो रहे है. शहर के बाहर जाने वाली लेन पर जो स्क्रीन लगी है उस पर ‘वेलकम’ का मैसेज दिखाया जा रहा है. पेश है मेट्रो एक्सप्रेस की रिपोर्ट.
शहर के प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बड़ी -बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है. चौराहों पर लगाई जा चुकी ज्यादातर स्क्रीन पर इन दिनों तरह -तरह के मैसेजेस दिखाए जा रहे है. इन्हीं में एक मैसेज ऐसा दिखाया जा रहा है जिसे लेकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस योजना का क्रियान्वयन करने वाली एजेंसी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे है. इन स्क्रीन पर ‘वेलकम इन स्मार्ट सिटी नागपुर’ ये वाला मैसेज भी दिखाया जा रहा है. इसके साथ दिक्कत ये है कि ये मैसेज उन स्क्रीन पर भी दिखाई देता है जो गलत दिशा में लगाई गई है.
किसे कह रहे वेलकम?
मुंबई, पुणे जैसे महानगरों से राष्ट्रीय महामार्ग नंबर 6 से होकर सिटी में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए अमरावती मार्ग पर फुटाला चौराहे पर स्क्रीन लगाई गई है. लेकिन इस स्क्रीन की दिशा ही गलत होने से सिटी में आने वाले लोगों को वेलकम का मैसेज ही पढ़ने नहीं मिलता है. स्क्रीन शहर से बाहर जाने वालों की लेन पर लगाई गई है. इसी तरह का मामला वर्धा रोड पर हो रहा है. यहां नरेंद्र नगर फ्लाईओर से कुछ ही दूरी पर लगी स्क्रीन इसी तरह गलत लेन पर लगाई गई है. जिसके चलते शहर के भीतर आने वालों को वेलकम का मैसेज दिखाई नहीं देता जो लोग एयरपोर्ट की ओर जाते है उन्हें ये मैसेज दिखाई दे रहा है. कुछ ऐसा ही आलम पागलखाना चौराहे पर लगी स्क्रीन का है. ये स्क्रीन भी छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले पढ़ पा रहे है लेकिन उधर से आने वालों को ये मैसेज दिखाई नहीं देता है.
अब तो मैसेज ही बदलना होगा
यदि स्मार्ट सिटी योजना के तहत तय कामों को अंजाम देने वाले अधिकारी स्मार्ट सोच रखते होते तो पहले ही इस गलती को सुधार लिया जा सकता था. लेकिन अब जबकि स्क्रीन लगा दी गई है इसमें कोई सुधार संभव नहीं है. ऐसे में अधिकारियों को वेलकम इन नागपुर सिटी, वेलकम इन स्मार्ट सिटी नागपुर जैसे मैसेजेस को बंद करा देना चाहिए या फिर शहर की ओर आने वाले वाहनों की लेन पर ही नई स्क्रीन लगाकर उस पर ये मैसेजेस दिखाए जाने चाहिए.

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog