प्रिय कोरोना, थैंक यू वेरी मच

प्रिय कोरोना, थैंक यू वेरी मच
वैसे तो इनदिनों सभी तुम्हारे नाम से कांपने लगे है। मैं झूठ क्यों बोलू, मुझे भी तुमसे डर तो लगा ही था। मगर आज पता नही क्यो लेकिन मन किया कि तुम्हे थैंक यू कहु। हम नागपुर शहरवासियो को ये शिकायत रहती थी कि इतनी कोशिशों के बाद भी कुछ लोग शहर के सार्वजनिक स्थान ,सड़को पर मुंह से पिचकारी मारकर गंदा कर दिया करते थे। कई बार तो हम साफ सुथरे कपड़ो में बाहर निकलते और कोई करीब से गाड़ी से जा रहा शख्स हम पर मुंह से पिचकारी मार देता। यही नहीं आलीशान कार का दरवाजा खुलता और ड्राइवर बगल में थूंक देता। ये इतना गंदा लगता था। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई इस ओर रोक लगाने की। यहां तक कि मनपा ने भी मना तो किया लेकिन वो भी इसपर रोक लगाने में नाकाम ही रही। लेकिन तुम्हे मानना ही पड़ेगा, ये तुम्हारी ही दहशत थी की आज नागपुर के कलेक्टर साहब ने शहर के पान ठेलो पर ही पाबंदी लगा दी। आदेश बुधवार की शाम से ही लागू होने से कल नागपुर की सूरत देखने लायक होगी। सार्वजनिक स्थान गंदे नहीं होंगे अब। कोरोना तुम नहीं आते तो हमें गंदगी से मुक्ति नहीं मिलती। वन्स अगेन थैंक्यू
-फहीम खान, नागपुर

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

1 Comments

  1. Sahi hai sir ji....abhi work from ka sukh bhi milne wala hai...

    ReplyDelete
Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog