ये हमारे छोटे - छोटे कदम ही कोरोना से बचाएंगे

ये हमारे छोटे - छोटे कदम ही कोरोना से बचाएंगे


फहीम खान ,नागपुर
नागपुर में अबतक 4 कोरोना बाधित पाए गए है। शुक्र की बात ये है कि इसके बाद से ही कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले दो दिनों से नागपुर कोरोना के संक्रमण को रोकने की कवायद के तहत कोशिश कर रहा है। पहले शहर में प्रशासन ने बार , होटल, शिक्षा संस्थान आदि को बंद करने का निर्णय लिया इसके बाद राज्य सरकार ने मुम्बई ,पुणे, पिंपरी चिंचवड़ के साथ नागपुर महानगर में लॉकडाउन का फैसला लिया। शनिवार को जिस तरीके से इस शहर में सड़के सूनी पड़ी और चौराहो पर सन्नाटा पसरा नजर आया, इसी ने साबित कर दिया कि नागपुर वाले कोरोना को एकजुट होकर अपने छोटे छोटे प्रयासों से परास्त करने की ओर बढ़ रहे है।
दोस्तों अब हमें कोरोना को लेकर और ज्यादा जागरूक और संवेदनशील भी होने की आवश्यकता है। हम अब भी अगर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फर्जी मैसेज पर विश्वास कर रहे है तो फिर हमारी कोरोना को हराने की ये कोशिशो पर पानी फिर जाएगा। ये जो कोरोना है ना वो हमारे आपसी रिश्तों को भी टटोल रहा है। हमें शरीर से दूरी बनानी है ताकि इसका फैलाव रोका जा सके। न की दिलों की दूरी बनानी है। कोई फर्जी टाइप का मैसेज वायरल होता है और हम अगर अपने ही लोगो को शक की नजर से देखने लग जाते है तो मान लीजिये ये वायरस कमजोर होने की बजाय और ताकतवर हो जाएगा। इसी तरह वो लोग जो जानते है कि वो संदिग्ध हो सकते है ,उनसे संक्रमन हो सकता है वे अपनी जिम्मेदारी को समझ कर जांच जरूर करें ,वरना उनकी ये हरकत उनके अपनों को उनसे दूर करने का बड़ा कारण बन जाएगी।
आईये कोरोना को भगाये
रविवार को इसी तरह की एक और कोशिश हम करने जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकले। जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनिये और कोरोना को रोकने की इस कोशिश का हिस्सा बनिये। साथ ही इस लड़ाई में जो लोग 24 घंटे जंग में शामिल है ऐसे सभी लोगो के लिए रविवार की शाम 5 बजे अपनी बालकनी में आकर तालिया बजाईये, सोसायटी का सायरन बजाईये।

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog