फ्रेंडशिप डे का चढ़ा खुमार

फ्रेंडशिप डे का चढ़ा खुमार
- फ्रेंडशिप डे पर शहर में आॅर्गनाइज हो रहे इवेंट्स
---
फहीम खान, 8483879505
अगस्त महीने के पहले संडे को हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस उपलक्ष्य में अनेक स्थानों पर अलग-अलग इवेंट्स आॅर्गनाइज किए गए हैं. फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाने की और इवेंट के माध्यम से इसे कैश करने में कहीं पर कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. शहर में इस मौके पर होने जा रहे इवेंट्स पर पेश है मेट्रो एक्सप्रेस की रिपोर्ट.
डांस, मस्ती...
‘ब्लैक एंड व्हाइट सेंसेशन’ इवेंट दोपहर 3 बजे से रामदासपेठ में शुरू हो जाएगा. इसमें युवाओं के लिए डांस, मस्ती का पैकेज पेश किया गया है. कपल के लिए 1500, सिंगल गर्ल्स के लिए 500 और सिंगल मेल के लिए 2000 रेट रखा गया है. इसके लिए इंटरनेशनल डीजे को बुलाया गया है.
अनूठा कैम्पेन
शहर के एक एनजीओ ने एक रेस्टोरेंट के साथ मिलकर कैम्पेन शुरू किया है. इसके तहत सिर्फ 20 रुपए कीमत का फ्रेंडशिप बैंड या की-चेन उस एनजीओ से खरीदने पर उतनी की राशि के साथ गरीब, शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए राशि खर्च की जाएगी. शहर के 500 से ज्यादा बच्चों को इस अभियान से लाभान्वित करने की योजना है.
तीन डीजे एकसाथ
‘फ्रेंडशिप डे बैश’ नाम से सदर में एकसाथ तीन डीजे युवाओं का मूड बनाएंगे. दोपहर 12 बजे से इवेंट शुरू होगा. यहां पर सिंगल गर्ल्स और कपल्स को ही एंट्री दी जाएगी. सिंगल बॉयज के लिए ‘नो एंट्री’ है. इसी तरह का एक आयोजन वाड़ी के एक विला परिसर में भी किया जा रहा है. इसमें रेन डांस, फैशन शो रखा गया है. एंट्री फीस 300 से 1000 रुपए तक है.
लाइव शो भी
शहर में पहली बार डीजे यूनिका लाइव का भी आयोजन किया गया है. युवाओं को यूनिका को लाइव देखने, सुनने का मौका यहां मिलेगा. दोपहर 4 बजे से ये इवेंट शुरू होगा.
इसी तरह सदर में शाम 6 बजे से एक और इवेंट शुरू होगा. जिसका नाम ‘दोस्ती जंक्शन’ रखा गया है.
डिस्काउंट का आॅफर
फ्रेंडशिप डे को भुनाने के लिए भी शहर के कैफे भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. अपने फ्रेंड के साथ सेल्फी निकालने पर 10 फीसदी डिस्काउंट जैसे आॅफर भी दिए जा रहे हैं. हालांकि शर्त यह है कि सेल्फी उसी कैफे में आकर लेनी पड़ेगी.
शेयर योर जोक्स
फ्रेंडशिप डे के मौके पर नए जोक्स के साथ ‘ओपन माइक नाइट’ इवेंट का आयोजन किया गया है. इसमें कोई भी शख्स फ्री एंट्री पा सकता है. यहां आप अपने नए जोक्स शेयर कर सकते है. इवेंट शाम 7 बजे से स्टार्ट होगा.

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog