कमर्शियल किचन पर लगा ताला

कमर्शियल किचन पर लगा ताला
-रेसिडेंशियल फ्लैट में चल रहा था
-अवस्थी चौक के मासूम अपार्टमेंट का मामला
-मेट्रो एक्सप्रेस की खबर पर हुई कार्रवाई
एमई रिपोर्टर
रेसिडेंशियल अपार्टमेंट में कमर्शियल एक्टिविटीज की पाबंदी के बावजूद शहर के अवस्थी चौक परिसर में स्थित मासूम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पिछले कुछ दिन से चल रहे कमर्शियल किचन पर आखिरकार ताला लग गया है. उल्लेखनीय है कि इस मामले को मेट्रो एक्सप्रेस ने सबसे पहले उठाया था. एमई की खबरों के ही चलते प्रशासन और पुलिस को इसे बंद कराने के लिए मजबूर होना पड़ा. पेश है मेट्रो एक्सप्रेस की रिपोर्ट.
---
अवस्थी चौक परिसर में स्थित मासूम अपार्टमेंट के दूसरे माले पर पिछले कुछ दिनों से एक रेस्टोरेंट मालिक द्वारा अवैध रूप से किचन चलाया जा रहा था. यहां पर खाना बनाकर उसे शहर के विभिन्न इलाकों में डिलिवरी बॉयज-गर्ल्स के माध्यम से डिलिवर किया जा रहा था. अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य रहवासियों ने इस बात पर आपत्ति जताई थी. लेकिन इसके बाद से ही उन्हें धमकाया जाने लगा था. पुलिस और प्रशासन दोनों ही इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे थे. लेकिन एमई द्वारा इस मामले पर खबर प्रकाशित करने के बाद से ही प्रशासन में खलबली मच गई थी. आखिरकार अब पुलिस ने इस कमर्शियल किचन को ताला लगा दिया है.
----
क्या था मामला?
मासूम अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर फ्लैट नंबर 201 इनामुल रहीम के नाम पर है. ओनर ने अपना फ्लैट किसी रेस्टोरेंट मालिक को दिया था. रेस्टोरेंट के मालिक ने बिना अनुमति के फ्लैट में ही कमर्शियल किचन शुरू कर दिया. धीरे -धीरे इससे अपार्टमेंट में रहने वाले रहवासियों को परेशानी होने लगी थी. इसी बीच डिलिवरी बॉय और गर्ल्स के किसी भी समय आने और देर रात तक अपार्टमेंट की पार्किंग में मौजूद रहने से रहवासियों को सुरक्षा की चिंता होने लगी थी. इस मामले में पुलिस और मनपा प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन दोनों विभाग ही ध्यान नहीं दे रहे थे.
---
...विरोध करने पर मिलीं धमकियां
रहवासियों द्वारा इस कमर्शियल किचन के खिलाफ शिकायत किए जाने के बाद उल्टा उन्हें ही समझाइश दी जाने लगी. इसी बीच उन्हें फोन पर धमकियां भी मिलने लगीं. लेकिन एमई ने जब इस मामले में खबर प्रकाशित की तो इससे दबाव बना. आनन -फानन में पुलिस और मनपा प्रशासन की टीमें घटनास्थल पहुंची. दमकल विभाग के अधिकारी भी अपने कर्मियों के साथ पहुंचे. इसके बाद भी एक बार फिर इस मामले में लीपापोती होती दिखाई देने लगी. इसी को देखते हुए एमई ने इसका फॉलोअप भी लिया. खबरों का यह असर हुआ कि रेस्टोरेंट मालिक को जल्द से जल्द फ्लैट खाली करने का नोटिस दे दिया गया. इसके बावजूद देर रात तक डिलिवरी बॉय का अपार्टमेंट में आना-जाना जारी रहने से यहां के रहवासियों की नाराजगी और भी बढ़ गई.
----
गांधीगीरी रंग लाई
उल्लेखनीय है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई होती नहीं दिखाई दी तो अपार्टमेंट के रहवासियों ने गांधीगीरी का रास्ता अपनाया. इसके तहत सिटी पुलिस थाने के व्हॉट्सएप्प नंबर पर रहवासियों ने शांतिपूर्ण ढंग से लगातार शिकायतें की. फोटो शेयर किए. इसी बीच वरिष्ठ अधिकारियों ने हेडक्वार्टर से एक विशेष टीम को अपार्टमेंट में भेजा और इस टीम ने जांच के बाद रेस्टोरेंट ओनर को तत्काल किचन बंद करने के निर्देश दिए. कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. इसके बाद से ही किचन का सारा सामान निकाला जाने लगा और आखिरकार इस फ्लैट पर ताला भी लगा दिया गया.
----
वर्जन...
भूल नहीं सकते ‘एमई’ का योगदान
जब हमने मनपा प्रशासन और सिटी पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी तो हमें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन जब से इस मामले में मेट्रो एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित की है, तभी से दोनों ही विभाग एक्शन मोड में आ गए. फायर डिपार्टमेंट ने भी इस मामले में ध्यान दिया. पुलिस हेडक्वार्टर से जो मदद मिली, उसके लिए भी एमई का आभार. क्योंकि ये व्हॉट्सएप्प नंबर भी हमने एमई की एक खबर से प्राप्त किया था. हम सभी रहवासियों को अब इस रेस्टोरेंट किचन से राहत मिल गई है, हम एमई का योगदान भूल नहीं सकते.
- मो. रियाजुद्दीन, फ्लैट ओनर.
----

Fahim Khan

A Journalist now working for Lokmat Media pvt ltd. As a Dy. Chief Sub Editor. Specially deals in Naxal and tribal matter. Work as a Sr. Journalist for more than 10 years. After worked in Gadchiroli, worked 3 years at Amravati. From 2014 working at Nagpur.

Post a Comment

Previous Post Next Post

FAHEEM KHAN

Search This Blog